रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम घाना घाट में ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए 38 65 सड़क के किनारे एक स्थाई दुकान में अनियंत्रित होकर जा घुस संचालन कर रहे कंचन नंदा आयु 35 वर्ष की स्थिति नाजुक होने के चलते जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र डिंडोरी भेजा गया जहां उन्हें चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल में घायल हुए दुकान के संचालक की स्थिति गंभीर थी और काफी गंभीर चोट आई थी देर शाम घटना के बाद पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया इसी के साथ वहां पर उपस्थित ट्राफिक मित्रों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र दिए जाने की बात कही और बैरिक लगाने के लिए निर्देश दिए एसपी संजय सिंह ने घायल दुकान संचालक की मौत काफी दुख जताया।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ



No comments:
Post a Comment