BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर रिटेल में दोगुने हुए बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और तैयार तंबाकू के दाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 17, 2021

नैनपुर रिटेल में दोगुने हुए बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और तैयार तंबाकू के दाम




रेवांचल टाइम्स :- क‌र्फ्यू के बीच तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी चरम पर है। चंद दिनों के बीच ही बीड़ी, सिगरेट, गुटखा तथा तैयार तंबाकू के पाउच रिटेल में दोगुने दामों पर बेचे जा रहे हैं। कालाबाजारी की यह चेन थोक कारोबारी शुरू कर रहे हैं। चंद दिनों पहले जो बीड़ी का बंडल रिटेल में 15 रुपये का बिक रहा था वह 22 से 24 रुपये तक पहुंच गया है।


यही स्थिति तैयार तंबाकू पाउच, गुटखा तथा सिगरेट की भी है। अधिकारिक तौर पर प्रतिबंधित होने के बावजूद इनकी सप्लाई अंदरखाते धड़ल्ले से हो रही है। क‌र्फ्यू के कारण बंद हुए कारोबार के बीच प्रशासन ने केवल  सब्जी, दूध तथा दवाइयों की दुकानों को खुले रहने की इजाजत दी है।वो भी एक निश्चित समय के लिए जबकि, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा सहित तैयार तंबाकू उत्पादों को जरुपयेरी वस्तुओं में शामिल ना होने से यह दुकानें फिलहाल बंद हैं। अलग बात है कि शहर के कई थोक विक्रेता अंदरखाते धंधे को अंजाम दे रहे हैं।


गोदाम में भारी स्टाक, पैदा कर रहे कृत्रिम कमी


क‌र्फ्यू को देखते हुए तंबाकू उत्पादों के थोक विक्रेताओं ने पहले से ही माल का भारी स्टॉक जमा किया हुआ है। जबकि, दिन प्रतिदिन कृत्रिम कमी पैदा करके इन उत्पादों के दामों में रोजाना इजाफा किया जा रहा है। नैनपुर में कई दुकानदार इस धंधे को अंजाम देकर वारे न्यारे कर रहे हैं।


किराना की आड़ में हो रही तंबाकू उत्पादों की सप्लाई


क‌र्फ्यू के बीच प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर किराना की आड़ में तंबाकू उत्पादों की सप्लाई की जा रही है। कई थोक विक्रेता वाहन में किराना का सामान रखकर उसके अंदर तंबाकू उत्पाद बेच रहे हैं। कई दुकानदारों ने घर से ही बिक्री का नेटवर्क चलाया है।


एमआरपी की परवाह नहीं


तमाम तरह के तंबाकू उत्पादकों के ऊपर एमआरपी दर्ज होती है। जबकि, थोक विक्रेता ही एमआरपी से महंगे दाम में उत्पाद बेच रहे हैं। इसी स्थिति में रिटेल विक्रेता से होते हुए लोगों तक पहुंच रहे तंबाकू उत्पाद एमआरपी से दोगुने रेट पर बिक रहे हैं।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment