मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना वायरस का आंकड़ा बड़ी तेज़ी से रफ्तार पकड़ रहा है, इसी के साथ कई जिलों में वैश्विक महामारी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ गए हैं, एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है तेजी से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मध्यप्रदेश के इन जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
भोपाल में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन :
कोरोना की दूसरी लहर से भोपाल में हालात ज्यादा खराब हैं, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी में तेजी से कोरोना के संक्रमण बढ़ रहा है, काेराेना मरीजाें की बढ़ती संख्या को देखते हुए भोपाल में फिर 26 अप्रैल तक बढ़ाया लॉक डाउन, बता दें कि स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया इस सप्ताह लॉकडाउन का ज़्यादा सख्ती से कराया जाएगा पालन, 26 अप्रैल तक बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मंत्री सारंग ने कहा-
बेड की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे मरीजों को समुचित उपचार मिल सके, सारंग ने कहा कि जूम मीटिंग के जरिए मरीजों के परिजनों के साथ वार्तालाप हो सके, ऐसा प्रबंध किया जाये।

No comments:
Post a Comment