BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़...लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दो व्यापारी की दुकान हुई सील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 28, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़...लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दो व्यापारी की दुकान हुई सील

 



रेवांचल टाइम्स  - श्रीमान कलेक्टर महोदय मंडला के द्वारा लाँक डाउन के संबंध में पारित आदेश के उल्लंघन करने पर नारायणगंज में दो दुकानों को सील किया गया  तहसीलदार महोदय नारायणगंज अनिल कुमार जैन द्वारा बताया गया कि लगातार नारायणगंज से मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लॉक डाउन का पालन नहीं करने संबंधी शिकायतें आ रही थी व्यापारी और जनता को बार-बार समझाइश देने के बाद भी  जो व्यापारी नियम निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनकी दुकानों की सीलबंद की कार्रवाई की जा रही है इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार द्वारा बताया गया कि विभिन्न माध्यमों से आम ग्रामीणों एवं समस्त व्यापारी बंधुओं से शासन के दिशा निर्देश पालन करने के लिए अपील की जा रही है परंतु बार बार हिदायत देने के बाद भी जिन व्यापारियों द्वारा निर्देशों की अवहेलना की जा रही है उनकी दुकानें सील बंद कर दी गई है एवं आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम इस कार्रवाई को किया गया


रेवांचल टाइम्स से बेनी लाल सिंगरौरे

No comments:

Post a Comment