BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौरई विधायक ने पेयजल समस्या के निदान हेतू विधानसभा की 9 पंचायतों में दिये टैंकर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 14, 2021

चौरई विधायक ने पेयजल समस्या के निदान हेतू विधानसभा की 9 पंचायतों में दिये टैंकर


रेवांचल टाइम्स - चौरई। गर्मी की शुरुआत होते ही भूजलस्तर गिरने लगा है चौरई विधानसभा के कई ग्रामीण अंचलों में पेयजल की समस्या की बन गई है। कई ग्रामों की पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई है जिसके तात्कालिक निदान हेतू कई ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों द्वारा चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह से पानी के टैंकर की माँग की गई थी।

                 ग्रामीणों की इसी माँग के संबंध में विधायक चौधरी सुजीतसिंह द्वारा अपनी विधायक निधि से प्रथम चरण में विधानसभा की 9 ग्राम पंचायतों को टैंकर उपलब्ध कराये गये है। जिसमें चौरई जनपद की पाँच ग्राम पंचायतों- दिलावर मोहगांव, बरेलीपार, थावरी, खैरीखुर्द, आमाबोह एवं बिछुआ जनपद की खमरा, खमारपानी, थोटामाल व मझियापार (आमाकुही) को टैंकर प्रदान किये गये जिस पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।

No comments:

Post a Comment