BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौरई की बहू ने छिंदवाड़ा कोविड-19 सेंटर मैं निष्ठा पूर्वक निभा रही हैं अपना फर्ज कोरोना योध्दा की भूमिका में स्टाफ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 14, 2021

चौरई की बहू ने छिंदवाड़ा कोविड-19 सेंटर मैं निष्ठा पूर्वक निभा रही हैं अपना फर्ज कोरोना योध्दा की भूमिका में स्टाफ



रेवांचल टाइम्स  - कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर से वर्तमान में लगभग पूरा प्रदेश जूझ रहा है, विशेषकर बड़े और महाराष्ट्र बार्डर से लगे हुये जिलों में आम जन संक्रमण से बचाव का प्रयास कर रहे हैं । देश भर के साथ ही प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये हमारे कोरोना फाइटर्स दिन रात जान की बाजी लगा रहे हैं। इनमें छिन्दवाड़ा जिले के कोरोना फाइटर्स भी पीछे नहीं हैं, बल्कि पूरी लगन और निष्ठा से कोरोना संक्रमण की इस दूसरी लहर से जंग में भी योध्दा की भूमिका निभा रहे हैं। इन्ही में से एक स्टाफ नर्स श्रीमती रीता पवन वर्मा है, जो कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के बीच में रहकर लगातार अपनी स्वास्थ्य सेवायें देते हुये समर्पित कोरोना योध्दा की भूमिका निभा रही हैं। उनके द्वारा निष्ठापूर्वक किये जा रहे कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के बीच में रहकर लगातार अपनी स्वास्थ्य सेवायें देने के जोखिम भरे कार्य के लिये उनकी सर्वत्र सराहना की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। 

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय के पांचवे तल पर आईसोलेशन कोविड वार्ड में विगत एक वर्ष से स्टाफ नर्स श्रीमती रीता वर्मा कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के बीच में रहकर निरंतर अपनी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान कर रही हैं । श्रीमती वर्मा द्वारा अत्यंत जोखिम भरा कार्य भी पूरी निष्ठा और समर्पण से किया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप कई संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को लौट रहे हैं। स्टाफ नर्स श्रीमती वर्मा के परिवार में अक्षत वर्मा उम्र 3 वर्ष का एक बेटा, स्वास्थ्य विभाग चौरई रिटायर्ड ससुर श्री गुलाब सिंह वर्मा उम्र70 वर्ष  व श्रीमती सीमा वर्मा उम्र 60 वर्ष की सास है । अपने छोटे बच्चे और वृध्द सास-ससुर को संक्रमण का खतरा होने के बावजूद भी वे परिवार के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिये अपने घर पर कोविड-19 के पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुये निरंतर पूर्ण निष्ठा एवं सेवाभाव से कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य सेवायें देने का सराहनीय कार्य कर रही हैं ।

No comments:

Post a Comment