BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुलना स्टेडियम में बनकर तैयार हुआ 80 बेड का कोविड अस्पताल सभी बेड पर उपलब्ध है आक्सीजन की सुविधा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 16, 2021

मुलना स्टेडियम में बनकर तैयार हुआ 80 बेड का कोविड अस्पताल सभी बेड पर उपलब्ध है आक्सीजन की सुविधा...



 रेवांचल टाइम्स :- बालाघाट जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की निरंतर बढ़ती जा रही संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन तत्परता के साथ कोविड मरीजों के उपचार की सुविधाओं में विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में मुलना स्टेडियम बालाघाट के कराते प्रशिक्षण केन्द्र एवं बैडमिंटन हाल में कुल 80 बेड का कोविड अस्पताल तैयार कर लिया गया है। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज 16 अप्रैल को नये तैयार हुए कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

 कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए मुलना स्टेडियम के कराते प्रशिक्षण केन्द्र में 45 बेड एवं बैडमिंटन हाल में 35 बेड का कोविड अस्पताल तैयार किया गया है। यह सभी 80 बेड आक्सीजन सुविधा से सुसज्जित है। आज 16 अप्रैल 2021 से यह नया कोविड अस्पताल प्रारंभ हो रहा है और इसमें कोविड मरीजों को भर्ती करना प्रारंभ कर दिया जायेगा। इस कोविड अस्पताल के बनने से जिले में कोविड के मरीजों के लिए बेड की कमी नहीं होगी । कलेक्टर दीपक आर्य के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री अरूण श्रीवास्तव एवं जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक यंत्री भास्कर शिव ने इस नये कोविड अस्पताल को अल्प समय में तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment