BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गंभीर है वायरस का दूसरा हमला, जिले में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गयी वही 653 नये मरीज मिले ..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 14, 2021

गंभीर है वायरस का दूसरा हमला, जिले में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गयी वही 653 नये मरीज मिले .....







जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार चौदह अप्रैल को 298 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2847 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 653 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 298 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 20 हजार 327 हो गई है और रिकवरी रेट 83.91 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 653 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 24 हजार 222 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में छह व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 303 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 3890 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2604 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

No comments:

Post a Comment