मण्डला 15 अप्रैल 2021
जिला शिक्षा
अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक
भर्ती के दस्तावेज के सत्यापन का कार्य प्रचलन में था किन्तु वर्तमान में कोरोना
महामारी के संक्रमण में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण सत्यापन कार्य में लगे
अधिकारी एवं कर्मचारियों के संक्रमित होने तथा अनेक जिलों में कोरोना कर्फ्यू
लगाये जाने के कारण सत्यापन कार्य किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस हेतु
आयुक्त, लोक शिक्षण
संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा दस्तावेज के सत्यापन कार्य को 16 अप्रैल से 5 मई तक स्थगित किया गया है। इस
संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया है कि 5 मई 2021 को संक्रमण की स्थिति की समीक्षा उपरान्त दस्तावेज सत्यापन
हेतु नई तिथि से सर्व सम्बंधितों को अवगत कराया जायेगा।

No comments:
Post a Comment