BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज...मंडला जिले में लॉकडाउन 14 अप्रैल की प्रातः 6 बजे तक बढ़ा, मंडला जिला दंडाधिकारी ने जारी किया संशोधन आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 11, 2021

ब्रेकिंग न्यूज...मंडला जिले में लॉकडाउन 14 अप्रैल की प्रातः 6 बजे तक बढ़ा, मंडला जिला दंडाधिकारी ने जारी किया संशोधन आदेश


रेवांचल टाइम्स :– मंडला में कोरोना की तेजी से बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12 तारीख को खत्म हो रहे लॉकडउन को बढ़ाकर 14 अप्रैल को तक कर दिया है। कोरोना महावारी के बढ़ते संक्रमण के चलते वर्ष 2021 का पहला लॉकडाउन मंडला जिले में शुक्रवार 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से सोमवार 12 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक के लिए लगा दिया गया था। जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर जिला प्रशासन द्वारा अपने आदेश को संशोधित करते हुए लॉक डाउन की सीमा को 2 दिन और बढ़ाते हुए 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। लगातार मंडला नैनपुर बिछिया निवास और जिले के तमाम जगहों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। और नागरिकों से जिला प्रशासन ने अपील जारी की है कि वह कोरोना काल में सुरक्षा के पूर्ण उपायों को अपनाएं। ताकि इस आपदा से लोग बच सकें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले वासियों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment