BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 14, 2021

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित

  




रेवांचल टाइम्स| अप्रैल केंद्र सरकार ने देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक के बाद एक बयान जारी कर परीक्षाओं के संबंध में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की गई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के सर्वोच्च हित का ध्यान रखेगी और सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि उनके स्वास्थ्य के साथ ही उनके शिक्षा सत्र का भी नुकसान ना हो।

बयान में कहा गया, ''महामारी की वर्तमान स्थिति, स्कूलों के बंद होने और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।''

यह परीक्षा चार मई से 14 जून के बीच होना प्रस्तावित थी।

सीबीएसई बोर्ड एक जून को कोविड महामारी की स्थिति की समीक्षा करेगा और उसके बाद परीक्षा की तारीखों के संबंध में फैसला लेगा।

बयान में कहा गया, ''परीक्षा की शुरुआत से कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को इसकी सूचना दी जाएगी।''

10वीं की परीक्षा भी चार मई से 14 जून के बीच होनी थी।

बयान में कहा गया, ''10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई हैं। इसके परिणाम बोर्ड द्वारा तैयार किए गए एक मानदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे।''

बयान के मुताबिक यदि कोई छात्र उसे मिले अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो उसे परीक्षा में बैठने का एक मौका दिया जाएगा लेकिन यह तभी होगा जब परिस्थितियां परीक्षा के आयोजन के अनुकूल होंगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी।

No comments:

Post a Comment