BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री ने मण्डला जिले की राष्ट्रीय उद्योग सखी पुरुष्कार से सम्मानित और लक्ष्मी भाँवरे से किया.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 8, 2021

मुख्यमंत्री ने मण्डला जिले की राष्ट्रीय उद्योग सखी पुरुष्कार से सम्मानित और लक्ष्मी भाँवरे से किया..

रेवांचल टाईम्स :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम ’नारी तू नारायणी’ महिला स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ रुपये का ऋण वितरण, अनदाई वेबसाइट का शुभारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान हितग्राहियों से संवाद किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंडला जिले की स्व-सहायता समूह की सदस्य लक्ष्मी भांवरे से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की। 



लक्ष्मी भाँवरे ने कम समय में कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी की सफलता की कहानी प्रदेश के मुख्यमंत्री से साझा की। लक्ष्मी ने बताया कि उसने आजीविका स्व सहायता समूह की सदस्य बनकर शुरुआत की फिर सचिव बनी। आज वह ग्राम संगठन की अध्यक्ष है तथा कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी की डायरेक्टर है। उसने सुगंधित धान तथा कोदो-कुटकी की प्रोसेसिंग कर स्वयं का व्यवसाय किया एवं अन्य साथियों को भी प्रेरित किया। वह किसानों की फसल को बाजार से अधिक कीमत पर उसके घर से ही क्रय कर लेती है। लक्ष्मी ने वर्ष 2019 में दिल्ली में आयोजित 29 राज्यो से आये कृषि सखी दीदीयों में मध्यप्रदेश का नेतृत्व करते हुए सर्वश्रेष्ठ उद्योग सखी का सम्मान प्राप्त किया। उसके समूह ने लगभग 2 करोड़ का व्यापार किया है जिसमें उन्हें 18 लाख से अधिक का फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लक्ष्मी भांवरे के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उसे स्व-सहायता समूह के लिए आदर्श बताया। 



देवेन्द्र कुमार रैदास की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment