BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
232 छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लायसेंस बनाये गये... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 8, 2021

232 छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लायसेंस बनाये गये...




 

 रेवांचल टाईम्स :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं परिवहन कार्यालय मण्डला द्वारा लर्निंग लायसेस शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय मण्डला एवं शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी-बंजर जिला मण्डला के 232 छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लायसेंस बनाये गये। जिला परिवहन अधिकारी विमलेश कुमार गुप्ता द्वारा संकेतो की जानकारी विस्तार से दी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास से जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, नारायण चौधरी महाविद्यालय से डॉ. रंजीत भालेकर, डॉ. कुन्ती वराठे, ममता ठाकुर, विजया सैयाम एवं परिवहन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment