BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विविध नवाचारों से जिले के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनायें - हर्षिका सिंह... डाइट की संस्थान विकास समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 27, 2021

विविध नवाचारों से जिले के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनायें - हर्षिका सिंह... डाइट की संस्थान विकास समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश


मण्डला, 27 मार्च 2021

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की संस्थान विकास समिति की बैठक में कलेक्टर

हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि विविध नवाचारों के माध्यम से जिले के शैक्षणिक स्तर को बेहतर

बनाने का प्रयास करें। शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में डाइट में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

योजनाबद्ध कार्य करते हुये जिले में शैक्षिक वातावरण तैयार करें तथा समुचित मॉनीटरिंग करते हुये

शिक्षकों को समुचित अकादमिक सहयोग प्रदान करें।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि निर्धारित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य रचनात्मक

कार्याें को भी स्थान दिया जाये। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा थीम आधारित मासिक पत्रिका प्रकाशित

करते हुये शिक्षकों के अनुभवों को साझा करें। पत्रिका में जिले के शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों को

भी स्थान प्रदान करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पुस्तकालय

सह वाचनालय को बहुउद्देश्यी बनाया जाए। अंग्रेजी अखबार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों

की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने ई-लायब्रेरी विकसित करने भी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने

निर्देशित किया कि खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करें। शिक्षकों को भी खेल की गतिविधियों से जोड़ने

का प्रयास करें। नियमानुसार खेल सामग्री क्रय करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा समाप्त

होने पर ही शैक्षिक भ्रमण आयोजित करें। विभिन्न स्थानों पर किए गए नवाचारों से भी जिले के शिक्षकों




को अवगत् कराएं। स्मार्ट क्लास का कार्य जल्द पूर्ण कराते हुए उसे उपयोगी बनाएं। परिसर में साफ-

सफाई पर विशेष ध्यान दें। वृक्षारोपण के लिए योजनाबद्ध कार्य करें। बैठक में डाईट छात्रावास में

बिस्तर, पेयजल तथा बिजली की उपलब्धता के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी

प्रकार सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीव्ही कैमरा सहित अन्य विकल्पों पर विचार किया गया। बैठक में

खेलकूद, शारीरिक शिक्षा, मूल्यांकन, स्थानीय परीक्षा, साहित्यक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ, इंटरनेट की

उपलब्धता आदि के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में समिति सचिव केएस

सूर्याम, डॉ. रश्मि वाजपेयी, प्रोग्रामर वेद गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment