रेवांचल टाइम्स सच के साथ - विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर में सेक्टर स्तर पर पहले दिन लगा 99 लोगों को टीका। केंद्र व राज्य शासन द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन का टीका आम जनता को भी लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत 1 मार्च से चल रहा है ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 को 60 वर्ष से अधिक के हो रहे है। वह इस निशुल्क टीकाकरण हेतु पात्र होंगे। 45 से 60 वर्ष आयु के ऐसे व्यक्ति जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। यदि अपना मेडिकल प्रमाण पत्र लेकर आते हैं तो वह भी निशुल्क टीकाकरण के पात्र होंगे। पात्र व्यक्ति अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र में जाकर अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी साथ में लेकर टीकाकरण करा सकता है।जिला प्रशासन के निर्देशन से विकासखंड मोहगांव अंतर्गत कार्यालय ग्राम पंचायत सिंगारपुर में प्रथम दिन 60 से अधिक आयु के 99 व्यक्तियों को टीका लगा व द्वितीय दिन शनिवार को भी 99 लोगों को टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित सिंगारपुर सेक्टर अंतर्गत के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव, रोजगार सहायकों का विशेष सहयोग रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment