BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीगी पालकों से किया राजकुमारी मिश्रा को याद.... काव्य रचना अभिव्यक्ति का हुआ विमोचन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 7, 2021

भीगी पालकों से किया राजकुमारी मिश्रा को याद.... काव्य रचना अभिव्यक्ति का हुआ विमोचन...






रेवांचल टाईम्स :- मण्डला स्व. श्रीमती राजकुमारी मिश्रा द्वारा रचित काव्य रचना अभिव्यक्ति का विमोचन देवदरा स्थित निज निवास में संम्पन हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोरमा दीक्षित विशिष्ट अथिति सुश्री रंजना मिश्रा ,प्रभात उपाध्याय एवं ऐ एन पराशर  अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे।मनोरमा दीक्षित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व राजकुमारी मिश्रा अदभुत प्रतिभा की धनी थी,श्रीमती मिश्रा का साहित्य के प्रति रुझान अभूतपूर्व था जिसके कारण उन्होंने साहित्य जगत में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है  जिसे भुला पाना सम्भव नही है।रत्नेश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदरणीय माता जी को सम्बन्धो को निभाने की अदभुत कला थी वे सभी के साथ ऐसे घुलमिल जाती थी जैसे बरसों से जानपहचान हो, संस्मरण को बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी समधन की बरसी में उनको समर्पित कविता आ लौट के आ जा में उनके अदभुद भाव देखने को मिलते हैं।रेखा ताम्रकार ने अपनी रचना के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।कार्यक्रम में साहित्य जगत की अनेक हस्तियां मौजूद थी जिन्होंने श्रीमती मिश्रा की स्मृतियों को पुनः ताजा किया।

ये रहे उपस्थित डॉ रश्मि बाजपेयी, साधना श्रीवास्तव ,कौशल्या चौहान, नवीन जैन ,इंदु जैन निशि मिश्रा ,प्रीति दुबे रामेश्वर अग्रवाल ,भाजपा अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी सहित आम जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन हेमन्त श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन अर्जुन मिश्रा ने किया।

No comments:

Post a Comment