रेवांचल टाईम्स :- मंडला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मण्डला जिले की "कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी" की महिला किसानों से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी संवाद करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देश एवम प्रदेश स्तर पर शासन द्वारा कृषक उत्पादक संगठन (FPO)को प्रोत्साहित किये जाने का भरसक प्रयास किये जा रहे हैं । इसी तारतम्य में महिला किसानों द्वारा संचालित कंपनी में संचालित गतिविधियों के बारे कुछ देर की चर्चा किया जाना है ।
कंपनी के सी.ई.ओ. रंजीत कछवाहा ने बताया - ये हमारे मण्डला जिले के सभी किसानों के लिए गर्व की बात है कि महिला किसान से कृषि उद्यमी बनी लक्ष्मी भाँवरे से हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी बात करेंगे जो निश्चित रूप से आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं , किसान और जिले में संचालित सभी कृषक उत्पादक संगठन से जुड़े सभी सदस्यों को प्रेरणा मिलेगी ।

No comments:
Post a Comment