BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
jabalpur: चार परीक्षा केन्द्रों में होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा....परीक्षा केन्द्रों के लिये सहायक को-ऑर्डिनेटर नियुक्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 20, 2021

jabalpur: चार परीक्षा केन्द्रों में होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा....परीक्षा केन्द्रों के लिये सहायक को-ऑर्डिनेटर नियुक्त


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019 रविवार 21 मार्च से शुक्रवार 26 मार्च तक प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक एक ही सत्र में जिले के चार परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी।


परीक्षा केन्द्रों में प्रश्न पत्रों के पैकेट्स पहुंचाने और केन्द्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने व परीक्षा में सहयोग हेतु परीक्षा अवधि तक के लिये संभागायुक्त बी. चन्द्रशेखर के निर्देश पर चार सहायक को-आर्डिनेटर तथा दो रिजर्व सहायक को-आर्डिनेटर नियुक्त किये गये हैं।

परीक्षा केन्द्र शासकीय महिला पोलीटेक्नीक कॉलेज के लिये सहायक को-आर्डिनेटर उमेश कुमार कटहरे सहायक संचालक कृषि को बनाया गया है। जबकि परीक्षा केन्द्र शासकीय एम.एच. कॉलेज ऑफ होम साइंस के लिये परियोजना अधिकारी प्रशांत पुराबिया एकीकृत बाल विकास सेवा शहरी क्रमांक दो को तथा परीक्षा केन्द्र शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल अधारताल के लिये सहायक संचालक कृषि मुकश वर्मा को सहायक को-आर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं परीक्षा केन्द्र पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल हायर सेकेण्ड्री उत्कृष्ट विद्यालय के लिये परियोजना अधिकारी रीतेश दुबे को सहायक को-आर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। रिजर्व सहायक को-आर्डिनेटर के रूप में पी.एन. हजारी सहायक संचालक कृषि और वीकेस राय परियोजना अधिकारी की डि्युटी लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment