रेवांचल टाइम्स - कालपी सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कालपी जिला मण्डला की राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई दिनांक 22/3/2021 से सात दिवसीय विशेष शिविर आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास में प्रारंभ हुआ है प्राचार्य आर.के.ब्योहार की उपस्तिथि में छात्रावास अधिक्षक सुरेन्द्र उद्दे द्वारा दीप प्रज्जवलित कर के शिविर का शुभारंभ किया गया
इस सात दिवस के शिविर में शिविरर्थियों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव ,बाल संरक्षण ,एड्स जागरूकता, मतदाता जागरूकता ,नशा मुक्ति ,व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जन स्वच्छता तथा शासन की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समस्त ग्राम वासियों को दी जा रही वही शिवीर्यर्थियो ने दूसरे दिन वृक्षा रोपण किया एवं ग्राम में रैली निकाल कर नशा एवं मास्क सोसल डिस्टेंट का नारा लगाया


No comments:
Post a Comment