BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सीईओ जिला पंचायत ने रिकार्ड अपडेट नही मिलने पर जताई नाराजगी पन्द्रंह दिन में प्रस्तुत नही करने पर होगी कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 9, 2021

सीईओ जिला पंचायत ने रिकार्ड अपडेट नही मिलने पर जताई नाराजगी पन्द्रंह दिन में प्रस्तुत नही करने पर होगी कार्यवाही





रेवांचल टाइम्स  -  09 मार्च 2021। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वरकर्मा ने आज जनपद पंचायत समनापुर की ग्राम पंचायत मझगांव पंहुचकर ग्राम पंचायत के रिकार्ड देखे। प्रस्तुत किये गये रिकार्ड अपडेट नही होने पर नाराजगी व्यंक्त किये और पन्द्रह दिवस में रिकार्ड अपडेट कर समक्ष में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। समय सीमा में ग्राम पंचायत के रिकार्ड अपडेट नही होने पर ग्राम पंचायत के सचिव मोहन सिंह एवं ग्राम रोजगार सहायक  कमलेश सिंह के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर को दिये गये है। 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यो में लेबर नियोजन नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि ग्राम पंचायत में वर्तमान में 91 कार्य प्रगतिरत् है। 

उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्ष 2020-21 के जो कार्य स्वी्कृत किये गये है उन्हेे समय सीमा में पूर्ण एवं ग्राम पंचायत में 15 वां वित्त  आयोग में प्राप्त  राशि का शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप प्राप्त राशि व्य य करने के निर्देश दिये गये है।

विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची चस्पा करने, ग्राम पंचायत विकास योजना के प्लान को ग्राम सभा से अनुमोदित कराने, सामाजिक अंकेक्षण का कार्य, कोविड- 19 के प्रोटोकाल के तहत् कराये जाने ,रोकड बही संधारित करने, निर्माण कार्यो की नस्तियां संधारित करने पन्द्रहवां वित्त के कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र समय सीमा में जारी करने के निर्देश दिये। 

ग्राम पंचायत मझगांव के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के लेखाधिकारी शरद कुमार मरावी, जनपद पंचायत समनापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.आर.टांडिया और सहायक यंत्री श्रीमति नम्रता पन्द्रे उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment