BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शिविर लगाकर किए गए पंजीयन, जारी किए गए खाद्य लाइसेंस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 9, 2021

शिविर लगाकर किए गए पंजीयन, जारी किए गए खाद्य लाइसेंस






रेवांचल टाइम्स  - मण्डला 9 मार्च 2021 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस प्रदान करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा नगर पालिका के टाउनहॉल में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एमपी ऑनलाइन प्रतिनिधियों की सहायता से खाद्य व्यवसायियों के लाइसेंस पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्त कर मौके पर ही जारी कर वितरित किये गए। संपन्न हुए शिविर में लगभग 300 आवेदन प्राप्त किये गए जिसमें खास तौर पर छोटे खाद्य कारोबारकर्ताओं जैसे चाय दुकान, चाट, फुल्की, मोमोस, आईसक्रीम, सब्जी, फल, गन्ना रस, किराना आदि का विक्रय करने वालों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 17 मार्च को मंगल भवन नारायणगंज तथा 19 मार्च को गाँधी स्मारक बाजार स्थल बिछिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 



रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment