BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनोज ठाकुर की स्मृति में किया प्रतिभाओं का सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 4, 2021

मनोज ठाकुर की स्मृति में किया प्रतिभाओं का सम्मान

  


रेवांचल टाईम्स :-  रोटरी क्लब नैनपुर जंक्शन द्वारा पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष स्वर्गीय मनोज ठाकुर की स्मृति पर प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 4 मार्च गुरुवार दोपहर 12:00 बजे विकासखंड नैनपुर के आदिवासी जनजाति बाहुल्य ग्राम अतरिया के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल  प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमति ममता मनोज ठाकुर,, मुख्य अतिथि आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी, राजेन्द्र मोहन दुबे थाना प्रभारी,रवीन्द्र ठाकुर जिला खेल अधिकारी मंडला,डॉ सुरेंद्र वरकडे बीएमओ,दिलीप शरणागत अध्यक्ष रोटरी क्लब, संगीता लालेश्वर सचिव रोटरी क्लब की गरिमामय उपस्थिति में मां सरस्वती पूजा अर्चना कर राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसी कड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह में नेहा बालवंशी,शैलेश मरावी,चरित्र ऐड़े,दीनदयाल खोजी,कुलदीप सैयाम,शैलेश मरावी को शाला में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के उत्तम लेखन कार्य के लिए एवं स्थानीय शाला के कक्षा दसवीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रादेशिक प्रावीण्यता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले नैनपुर निवासी कु खुशी कोटवानी ने 96.6% सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रदेश सूची में प्रथम स्थान एवं सर्वोत्तम द्विवेदी ने

तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश में नैनपुर नगर का नाम गौरवान्वित किया ऐसे प्रतिभाओं का सम्मान रोटरी स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। पश्चात अपने उद्बोधन में

   आकांक्षा धुर्वे एसडीओपी ने छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य को सवारने मंजिलों की ऊंचाइयों में पहुंचने एक अच्छी माहौल मैं रह कर लगन के साथ  कड़ी मेहनत करके समय का उपयोग करते हुए पढ़ाई कर मुकाम को हासिल करने का प्रयास करें निश्चित सफलता हासिल होकर रहेगी और अपने माता पिता व शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलते रहिए। वही 

      आर एम दुबे थाना प्रभारी ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 की सुरक्षा के उपाय अपना कर अपनी सुरक्षा करें। मन लगाकर पढ़ाई करें और अपना भविष्य सवारे। 

रवीन्द्र ठाकुर (जिला खेल अधिकारी मंडला)_अपने उद्बबोधन में प्रतिभा शाली प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए क्षैत्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वसथ जीवन के साथ देशी खेलकूद को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

छात्रा खुशी कोटवानी ने छात्र छात्राओं को अपनी सफलता के टिप्स के बारे में जानकारी कर  बताया कि प्रतिदिन किसी भी विषय को रिवीजन करें बार-बार पढ़ते रहें ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई में ध्यान दें निश्चित आप लोग भी प्रदेश सूची में स्थान प्राप्त कर सकते हैं। इसके पश्चात

संगीता लालेश्वर ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि, रोटरी क्लब पदाधिकारी, स्कूली शिक्षक एवं छात्र छात्राओं को जल एवं पौधों का संरक्षण करने शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में नितिन ठाकुर, कन्हैया चावला,आनंद खंडेलवाल, प्रेम कुमारी परस्ते, शील मैडम, सीमा ठाकुर, श्याम बिहारी, आधार सिंह राजपूत, सुलभखंडेलवाल, अन्ततः राम झरिया, नरेश चौधरी, योगेश ऐड़े एवं छात्र छात्राएं शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment