रेवांचल टाइम्स :- कहते है इस घोर कलयुग में लोग एक दूसरे के लिए जान के दुश्मन बन चुके है लेकिन इस कलयुग में शिक्षक गिरीश पारधी ने विलुप्त प्रजाति के उल्लू की जान बचाकर मानवता का परिचय देते हुए पहले घायल उल्लू का उपचार करवाया एवं उसके पश्चात् उल्लू को वन विभाग की टीम को सौप दिया!
गिरीश पारधी द्वारा बताया गया की ओ अपने निजी कार्य से मोहारा गए हुए थे लेकिन वहां से जब ओ लौट रहे थे तब ही इन्हे रास्ते में किनारे में विलुप्त प्रजाति का उल्लू घायल अवस्था में इन्हे दिखा शिक्षक द्वारा ततपरता दिखाते हुए जल्द ही गौसेवक जागेश्वर रावते को इसकी सुचना दी एवं जागेश्वर रावते द्वारा उल्लू का उपचार कर वन विभाग के कर्मचारी को सौपा गया
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment