Breaking

revanchal times new

जबलपुर में 102 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


जबलपुर, 21 मार्च 2021

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार इक्कीस मार्च को 52 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1619 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 102 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 52 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 820 हो गई है और रिकवरी रेट 95.17 प्रतिशत हो गया है । कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 102 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 674 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है । कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 602 हो गये है । कोरोना की जांच हेतु आज 1505 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new