रेवांचल टाईम्स :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नरसिहपुर निवासी सुनील अटरोइया जी की पुत्री ओर मध्यप्रदेश पुलिस में पदस्थ महेश वर्मा जी की पुत्र वधु महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी वर्मा को एक दिन की गृह मंत्री बनाया गया. महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के निवास कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है. उन्हें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी सीट पर बैठाया. मीनाक्षी ने नरोत्तम मिश्रा की तरह जनता की समस्या को सुनकर ओएसडी को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए.
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी वर्मा को सम्मानित किया. यह सम्मान मीनाक्षी वर्मा के लिए सबसे बड़ा था. क्योंकि महिला दिवस उनके लिए इस तरह यादगार दीं बनेगा यह उन्होंने नहीं सोचा भी था. जब उन्हें पता चला कि आज उन्हें एक दिन के लिए नरोत्तम मिश्रा की तरह काम करने का मौका मिलेगा तो वह हैरान रह गईं।
महिलाओं को दिया ये संदेश
हमने उनसे पूछा कि आप इस महिला दिवस पर पूरी दुनिया की महिलाओं को क्या संदेश देना चाहेंगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए घर के साथ साथ नौकरी को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन इरादे बुलंद हो तो मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं है।

No comments:
Post a Comment