रेवांचल टाइम्स - अंजनिया ग्राम संगठन की महिलाओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ महिला दिवस का कार्यक्रम समारोह मैडम सलमा खान की अध्यक्षता में हुआ अंजनिया के आसपास के क्षेत्र से 30 ग्राम की महिलाओं ने जमकर भाग लिया इसी के चलते अंजनिया चौकी प्रभारी डीपी नगपुरे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक श्रम आंदोलन था जिसे संयुक्त राष्ट्र ने सालाना आयोजन के तौर पर मनाते हैं। और इस महिला दिवस आयोजन कि शुरुआत 1975 में अमेरिका से शुरू हुई। महिलाओं के द्वारा कहा गया जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं मैडम सलमा खान के द्वारा महिलाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि कोरोना एक भयंकर महामारी है और इससे बचने के लिए हमें सफलतापूर्वक मार्क्स का उपयोग जरूरी है। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अंजनिया चौकी प्रभारी डी पी नागपुरे, सचिव प्रकाश चंद तिवारी ,सरपंच सुधीर मरावी ,उपसरपंच विनोद पटेल, वरिष्ठ नागरिक आम जनों महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment