BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिलाओं और छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने दी निशुल्क प्रशिक्षण दीये गए डिप्लोमा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 20, 2021

महिलाओं और छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने दी निशुल्क प्रशिक्षण दीये गए डिप्लोमा...


रेवांचल टाईम्स :-  महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये जिले सहित छिन्दवाड़ा व बालाघाट में भी ओम कला केन्द्र के द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के चलते 19 मार्च को सुनारी मोहल्ला स्थित ओम कला केन्द्र में चल रहे दो माह के नि:शुल्क सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की एमडी पूनम अहिल्या के द्वारा डिप्लोमा भी वितरित किये गये।

ओम कला केन्द्र की जिला अध्यक्ष हरिओम सोनी ने बताया कि विगत दो माह से ओम कला केन्द्र में नि:शुल्क सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण चल रहा था जो कि गत दिवस पूर्ण हो गया है। नि:शुल्क प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर संस्था के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राएँ व महिलाएँ उपस्थित रहीं। साथ ही संस्था की एमडी पूनम अहिल्या भी उपस्थित रहीं।

ओम कला केन्द्र महाकौशल की एमडी पूनम अहिल्या ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं को शासन की सभी योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। वर्ष 2005 से  इस संस्थान के सभी सदस्यों के द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एमडी पूनम अहिल्या ने आगे कहा कि ओम कला केन्द्र सिर्फ नगर तक ही नहीं बल्कि गाँव-गाँव तक पहँुचकर महिलाओं को स्वरोज से जोड़ें, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ सकें।

बॉक्स-1

इन्हें दिया गया डिप्लोमा

नि:शुल्क प्रशिक्षण पूर्ण होने पर ओम कला केन्द्र के द्वारा श्रीमती सायरा खान, लक्ष्मी भारद्वाज, दिव्या सोनी, संध्या पटले, पूनम डहेरिया व जया भलावी को डिप्लोमा व अंक सूची प्रदान की गयी।

No comments:

Post a Comment