BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर जिले में आज कोरोना के 170 नये मरीज मिले....वहीं 2 व्यक्तियों की कोरोना से मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 31, 2021

जबलपुर जिले में आज कोरोना के 170 नये मरीज मिले....वहीं 2 व्यक्तियों की कोरोना से मौत



जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार इकतीस मार्च को 119 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1613 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 170 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 119 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 625 हो गई है और रिकवरी रेट 91.91 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 170 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार 175 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 267 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1283 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1908 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

No comments:

Post a Comment