BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
‘कोविड संक्रमण से बचने के लिये करें अनुकूल व्यवहार...’ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 31, 2021

‘कोविड संक्रमण से बचने के लिये करें अनुकूल व्यवहार...’



रेवांचल टाईम्स :- मंडला 31 मार्च। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मडला डॉ श्री नाथ सिंह ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रकरण लगातार पाये जा रहे है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये सावधानिया रखना अतिआवश्यक है और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये हमे अपने व्यवहार मे अनुकूल परिवर्तन लाना भी अतिआवश्यक है।


बार-बार अपनी आंख नाक और मुंह को छूनें से बचें, दूर से अभिवादन करें न किसी से हाथ मिलायें, न गले मिले, आपस में दो गज की दूरी जरूर रखें। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क पहनें। खांसते और छींकते समय अपने मुंह तथा नाक को ढंककर रखे। श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करें। बार-बार साबुन तथा पानी अथवा अल्कोहलयुक्त सेनीटाईजर से हाथों को धोयें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, तंबाकू गुटका खैनी पान आदि खाकर यहां-वहां न थूकें। बार-बार छुए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से विसंक्रमित करें। अनावश्यक यात्रा से बचें। कोरोना को लेकर किसी से भेदभाव न करें। अनावश्यक भीड़भाड़ इकट्ठा न होने दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट जानकारी को प्रसारित न करें। सूचना के भरोसेमंद स्त्रोतों से ही जानकारी लें। आपस में सभी एक दूसरे को मनोवैज्ञानिक रूप से सहयोग प्रदान करे।

No comments:

Post a Comment