मण्डला, 31 मार्च 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के समस्त
कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं सीएमएचओ के साथ कोरोना तथा वैक्सीनेशन
की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में एनआईसी मण्डला से कलेक्टर
हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम तथा मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण के चलते हुए समीक्षा करते हुये निर्देश
दिये कि कोरोना संक्रमण के केस न बढ़ें। जिला स्तर पर आवश्यक सावधानियां बरतते हुए आवश्यक
उपाय किया जाना सुनिश्चित करें। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये जन-जागरूकता लाई
जाये। इसके लिये धर्मगुरूओं, जनअभियान परिषद, एनसीसी, एनएसएस आदि संगठनों को जोड़कर जन-
जागरूकता लाई जाये। जिन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के केस मिले हैं, उन क्षेत्रों पर भी विशेष
ध्यान देकर संक्रमण को रोकने के उपाय किये जायें। होम आइसोलेशन की सतत मॉनीटरिंग कर उनसे
चर्चा की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने
प्रभार के जिलों के अनिवार्य रूप से दौरे करें। रंग पंचमी पर कोई चल समारोह आदि न निकाले जायें।
रंगपंचमी अपने घर पर ही मनायें। अनावश्यक रूप से किसी भी हालत में भीड़ इकट्ठी न हो, इस पर भी
ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

No comments:
Post a Comment