BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP के इन शहरों में नाईट कर्फ्यू 17 मार्च से....जानिये कहीं आपका शहर तो नहीं! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 16, 2021

MP के इन शहरों में नाईट कर्फ्यू 17 मार्च से....जानिये कहीं आपका शहर तो नहीं!


 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि भोपाल और इंदौर में नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा। सीएम ने आदेश दिए हैं कि रात 8 बजे के बाद मार्केट बंद कर दिए जाएंगे।

कोरोना से बचाव को लेकर ही हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन में रात्रि 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेगा। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेगा। महाराष्ट्र से लगे जिले खंडवा, खरगोन, बालाघाट, बुरहानपुर आदि की व्यापारिक गतिविधियों पर खास निगाह रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप एमपी की तुलना में ज्यादा है, इसलिए ऐसी गंभीरता बरती जा रही है। आशंका है कि आने-जाने वालों के जरिए कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है। नाईट कर्फ्यू का आदेश कल दिनांक 17 मार्च से लागू होगा।

No comments:

Post a Comment