BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस वर्ष के अब तक का हुआ दूसरा सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट....पढ़ें पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 17, 2021

इस वर्ष के अब तक का हुआ दूसरा सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट....पढ़ें पूरी खबर




रेवांचल टाईम्स :- आए दिन धीरे धीरे से फिर बढ़ने लगी कोरोना मरीज़ों की संख्या..जनता के मन मे उपज रहे कुछ सवाल और कुछ सावधानियां..


क्या छिन्दवाड़ा में फिर लग सकता है लॉक डाउन। क्या रात 10 बजे बाजार बंद करने से कोरोना में काबू किया जा सकता है?


क्यों छिन्दवाड़ा की जनता नही समझ रही कोरोना जैसी महामारी की गंभीरता।

     कोरोना की वापसी,,प्रशासन द्वारा अपील किए जाने के बाद भी लोग नही कर रहे नियमों का पालन,,ना कोई मास्क लगा रहा है और ना कोई सोशल डिस्टेंसिनग का पालन कर रहा है।

छिन्दवाड़ा जिले में आज 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले एवं 1 अन्य जिले से कोरोना मरीज़ छिन्दवाड़ा रेफर किया गया है


रोज़ बढ़ती कोरोना मरीज़ों की संख्या के बाद भी लोगों के बीच से कोरोना का डर हुआ खत्म।


क्यों कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों के परिजनों को खुलेआम शहर में घूमने दिया जा रहा है।


क्या अब कोरोना खतरनाक नही रहा?

क्या अब कोरोना से डरने की बात नही है?  क्या अब कोरोना प्रदेश और छिन्दवाड़ा की जनता को कुछ नही कर पाएगा?


छिन्दवाड़ा की जनता ज़रा सोचिए-

क्या आप अब भी पहले जैसे सोशल डिस्टेंसिनग का पालन कर रहे है?

क्या आप अभी भी पहले जैसे सेनेटाइजर का प्रयोग कर रहे है?

क्या आप अभी भी बाहर से घर जाने के बाद परिजनों से नहाने के बाद मिलते है?

क्या आप अभी भी अपने हाथों को साबुन से बार बार धोते है?

यदि ऐसा नही करते है तो यह याद रखिए कि कोरोना वही पुराना है बस अब हम बदल गए है और कोरोना जैसी महामारी को हल्के में लेने लगे है।

आप सभी से निवेदन है कि आप बिलकुल भी लापरवाही ना करें,,सुरक्षित रहे और अपने परिवार को भी सुरक्षित और खुश रखें।


2 दिन की बैंक हड़ताल के बाद अब सडकों पर उतरेंगे LIC कर्मचारी, पढ़िए क्या हैं मांगे ?

No comments:

Post a Comment