BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बरगी बांध का पानी सिंचाई हेतु दिया जाए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 15, 2021

बरगी बांध का पानी सिंचाई हेतु दिया जाए





रेवांचल टाइम्स  - दिनांक 14 मार्च को विकास खंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत पिंडरई माल में क्षेत्रीय किसानो की बैठक आयोजित किया गया था।जिसमें जमठार,खेरूवाले,खापा,निवारी ,चौरई, पिंडरई आदि गांव के किसान शामिल हुए थे।विगत पांच वर्षो से बरगी जलाशय के आस- पास के किसान बरगी बांध का पानी लिफ्ट एरिगेशन के माध्यम से खेतों में दिये जाने की मांग करते आ रहे हैं।जमठार गांव के देवलाल मलगाम ने बताया कि वर्ष 2017 में लिफ्ट ऐरिगेशन की मांग को लेकर स्थानिय विधायक राम प्यारे कुलसते के साथ एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में मिलकर चर्चा किया था।कमलनाथ की सरकार सत्ता में आने पर निवास विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले ने जल संसाधन विभाग मंडला से जामुन पानी (उदयपुर) सुक्ष्म दाब एवं बेलखेङी-पिंडरई उदवहन सिंचाई का कार्य योजना तैयार करवा कर प्रशासकीय मंजूरी हेतु भोपाल भिजवाया था।परन्तु सत्ता परिवर्तन के बाद यह प्रक्रिया ठप्प हो गया।इन दोनो सिंचाई परियोजनाओ से बीजाडांडी विकास खंड के 41 गांवो के 7786 हैक्टेयर में सिंचाई होना प्रस्तावित है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान बजट प्रस्तावो में 1 लाख 27 हजार हैक्टेयर की 164 नवीन परियोजनाओ को शामिल किया है। परन्तु मंडला जिले की एक भी सिंचाई परियोजना को मंजूर नहीं किया गया है।जबकि नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा 2500 करोङ की 8 उदवहन एवं लिंक परियोजनाओ को इस वर्ष वित्तीय मंजूरी दिया गया है। ज्ञात हो कि बरगी बांध से जबलपुर,नरसिंहपुर, सतना ,रीवा आदि जिलो की लगभग 4.5 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होना प्रस्तावित है।परन्तु 30 साल बाद भी मात्र 70 हजार हैक्टर में सिंचाई हो पा रहा है।इस बरगी बांध में मंडला जिले की 95 गांव विस्थापित एवं प्रभावित हुआ है।क्या मंडला के किसान को सिंचाई हेतु नर्मदा का पानी नहीं मिलना चाहिए?

                  बैठक में उपरोक्त सभी बिंदुओ पर चर्चा होकर निर्णय लिया गया कि 41 गांवों में जन जागृती यात्रा के माध्यम से बैठक कर गांव- गांव समिति का गठन किया जाए।इस यात्रा का समापन 5 अप्रेल 2021 को बीजाडांडी में विशाल रैली निकाल कर किया जाएगा।रैली पश्चात शासन को ज्ञापन भी दिया जाएगा।बैठक में खापा की शिवकली मरावी,खेरूवारे से सुरेश मरावी,पिंडरई से राम सिंह मरकाम, निवारी के सुखदेव नेताम, चौरई के इमरत बरकङे,बीजाडांडी के राजेन्द्र पुटटा एवं बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के केहर सिंह मार्को,शारदा यादव,राज कुमार सिन्हा की विशेष उपस्थिती रही।

No comments:

Post a Comment