BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ओ .बी .सी / एस .टी / एस .सी संयुक्त मोर्चा ब्लॉक शाखा मवई की बैठक आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 7, 2021

ओ .बी .सी / एस .टी / एस .सी संयुक्त मोर्चा ब्लॉक शाखा मवई की बैठक आयोजित




रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 7/3/2021 दिवस रविवार को अपरान्ह 2:00 बजे स्थानीय खेरमाई मंदिर में ओ .बी .सी / एस .टी / एस .सी संयुक्त मोर्चा ब्लॉक शाखा मवई की बैठक संपन्न हुई ।

उक्त बैठक में  नारायण दास टांडिया ब्लॉक अध्यक्ष (ओ.एस.एस महासभा) मवई के द्वारा कमल किशोर साहू को उपाध्यक्ष , सुंदरलाल मार्को को कोषाध्यक्ष , मदन चक्रवर्ती जी को ब्लॉक मीडिया प्रभारी , एवं चरण सिंह परते  को ब्लॉक संयोजक के अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रभारी नियुक्त किया गया । उक्त सभी प्रभार नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया गया है । उपस्थित सभी बंधुओं ने उक्त प्रभारियों की नियुक्ति पर सहर्ष समर्थन दिया |

बैठक की विषय वस्तु को विस्तार देते हुए अध्यक्ष महोदय एवं उपाध्यक्ष महोदय के द्वारा महासभा की गरिमा उद्देश्य एवं आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला गया आगामी कार्ययोजना में .ओ . एस . एस . संयुक्त मोर्चा ब्लॉक शाखा मवई की बैठक संयुक्त मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय महासभा सम्मेलन ब्लाक शाखा मवई मैं किए जाने पर विचार मंथन किया गया । बैठक में चंदन परते  प्रेम सिंह पन्द्रे जम्मू सिंह आयाम, केहर सिंह धुर्वे लाल सिंह परते रवि मरकाम  शोभा धुर्वे अकल सिंह, लखन भासंत , कवल धुर्वे , मुन्ना सिंह मरावी , लेढ़ा पंडा एवं राजेंद्र राय सहित अनेक बंधुओं की गरिमामई उपस्थिति रही ।


रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment