समाज सेवियों ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र निवास
रेवांचल टाइम्स - निवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी टोला गौराम के समीप रात्रि मे 11 बजे करीब एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर जा गिरा।
जिससे बाइक सवार व्यक्ति को मुँह और नाक गंभीर चोटें पहुंची एवं अधिक ब्लडिंग होने लगी, तभी जबलपुर से वापस लौट रहे अपने गृह ग्राम बिसौरा के रहने वाले समाजसेवी अशोक नामदेव एवं चंदू रजक दोनों ही समाजसेवियों ने उक्त बाइक सवार को सड़क पर बुरी आवस्था में देखा एवं दोनों व्यक्तियों के द्वारा डायल 108 को सूचना देने की कोशिश की गई, जिस पर यह जानकारी प्राप्त हुई की 108 निवास अस्पताल में मौजूद ही नहीं है।
तभी समाजसेवियों ने पीछे से आ रहे ट्रक को रुक वाया एवं समाजसेवियों द्वारा उस घायल को ट्रक की सहायता से निवास समुदायक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। वही घायल व्यक्ति भारत मरावी उम्र 45 वर्ष निवास थाना अंतर्गत ग्राम कुसमी निवासी है। जो रात्रि कालीन मनेरी से अपने गांव जा रहा था। फिल हाल घायल को समय मे निवास समुदायक स्वस्थ केंद्र मे भर्ती करवा दिया गया, जंहा पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment