BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दुर्गम क्षेत्र के ग्राम दुगलई पहुंची जिला पंचायत सीईओ माहेश्वरी ग्रामीणों से विकास कार्यों पर की चर्चा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 24, 2021

दुर्गम क्षेत्र के ग्राम दुगलई पहुंची जिला पंचायत सीईओ माहेश्वरी ग्रामीणों से विकास कार्यों पर की चर्चा




    रेवांचल टाइम्स  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमा माहेश्वरी ने आज 24 मार्च को जिले के दुर्गम क्षेत्र के ग्राम दुगलई का भ्रमण कर वहां पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को देखा । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर ग्राम के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्या है उनका त्वरित निराकरण कराया जायेगा।


     दुगलई ग्राम बैहर विकासखंड की ग्राम पंचायत बिठली के अंतर्गत आता है। बिठली से दुगलई की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण इस गांव तक पहुंचना मुश्किल है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी 


उमा माहेश्वरी अधिकारियों के दल के साथ आज किरनापुर विकासखंड के ग्राम गोदरी भगतपुर होते हुए दुगलई पहुंची थी। उन्होंने ग्राम दुगलई पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मजदूरी भुगतान, विधवा पेंशन वृद्धावस्था पेंशन, आवास, राशन, सड़क, पानी, बिजली आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की।  


     जिला पंचायत सीईओ  माहेश्वरी ने इस दौरान ग्राम गोदरी में आंगनवाड़ी केन्द्र भवन, भगतपुर में खेत तालाब, पुलिया एवं कुंडा मोहगावं में स्कूल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment