प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के मुफ्त इलाज की आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया है। इस योजना में गरीब व कमजोर परिवार को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। योजना तहत गरीब लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख तक की इलाज के लिए कैशलेस कवरेज प्रदान किया जाता है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिजु बाफना ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए सभी पात्र व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं, 31 मार्च तक आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाए जायेंगे और एक अप्रैल के बाद आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्धारित शुल्क लगेगा। आयुष्मान कार्ड लोक सेवा केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर में बनाए जाते हैं।

No comments:
Post a Comment