BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिना मॉस्क घूमने वालों पर हो रही चालानी कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 21, 2021

बिना मॉस्क घूमने वालों पर हो रही चालानी कार्यवाही


रेवांचल टाईम्स :- राजस्व, पुलिस विभाग तथा नगर पालिका द्वारा संयुक्त अभियान संचालित करते हुये बिना मॉस्क लगाये घूमने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत महाराजपुर में बिना मॉस्क लगाये घूम रहे 17 व्यक्तियों के चालान काटकर उनसे 850 रूपये वसूल किये गये। इसी प्रकार बस स्टेंड सहित अन्य स्थानों पर 33 लोगों का चालान कर 1650 रूपये की वसूली की गई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुये जिला प्रशासन द्वारा अनेक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये हैं जिनका उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों पर सतत कार्यवाही की जा रही है। 

     तहसीलदार मण्डला देवीप्रसाद प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक ग्रामों में कोटवारों द्वारा मुनादी करवाकर एवं नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका एवं पुलिस द्वारा भी सतत रूप से लोगों को जागरूक करने के लिए एलाउंसमेंट करवाए जा रहे हैं। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जा रही है एवं मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। इसी प्रकार व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं मॉस्क लगाये तथा बिना मॉस्क लगाये ग्राहकों को सामग्री न दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये दुकानों के सामने मार्किंग भी की जा रही है। चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment