BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डॉ शिवराज शाह द्वारा किया गया मवई के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा साथ ही ग्रामीणों की दिलाई सदस्यता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 18, 2021

डॉ शिवराज शाह द्वारा किया गया मवई के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा साथ ही ग्रामीणों की दिलाई सदस्यता





रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य विकास खंड मवई में  दिनांक 17 मार्च 2021 दिवस बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक शिवराज शाह का मवई आगमन हुआ वही शिवराज शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही पार्टी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी । शिवराज के द्वारा मवई विकासखंड के अतरिया पंचायत का दौरा किया गया । गांव के लोगों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्राम के युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । शिवराज शाह ने सभी नवागंतुक युवा साथियों का स्वागत करते हुए भाजपा का गमछा पहना कर उन्हें सम्मानित किया ।

           मंडल मवई से रामेश्वर टांडिया एवं राजू सोनी ने प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । वही सभी सदस्यों को भाजपा का गमछा पहना कर इन्हें भी सम्मानित किया । इसके पश्चात भाजपा मंडल प्रभारी महेंद्र राठौर ने वर्तमान में बढ़ते हुए कोरोना वायरस एवं वैक्सीन की जानकारी दी ।साथ ही वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने का सुझाव दिया |इस दरमियान भाजपा महामंत्री इंद्रेश कुमार साकेत /वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरजीत सिंह चौहान, लहर सिंह करचाम 'विनोद पंद्रे एवं भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्य उपस्थित रहे 

रेवांचल टाइम्स - मवई से मदन चक्रवर्ती की रिपोर्ट ।

2 दिन की बैंक हड़ताल के बाद अब सडकों पर उतरेंगे LIC कर्मचारी, पढ़िए क्या हैं मांगे ?

No comments:

Post a Comment