BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्य मानवाधिकार आयोग ने किया जिला जेल मण्डला का निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 6, 2021

राज्य मानवाधिकार आयोग ने किया जिला जेल मण्डला का निरीक्षण



कैदियों से की चर्चा, कोविड वैक्सीनेशन की ली जानकारी

रेवांचल टाईम्स :- राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन 5 मार्च को जिले के प्रवास पर रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् श्री जैन ने मुख्यालय स्थित जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के लिए जेल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयोग के सदस्य मनोहर ममतानी, जेलर अनिल अग्रवाल, एसडीओपी अश्विनी कुमार, तहसीलदार चक्रवर्ती तथा संबंधित उपस्थित थे। न्यायमूर्ति जैन ने जेल में कैदियों से संबंधित संधारित की जाने वाली विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में रह रहे कैदियों की संख्या, उनके स्वास्थ्य तथा उनके प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली। अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने जेल परिसर के चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक से कैदियों के लिए उपलब्ध दवाईयों, बीमारियों की जांच तथा उपलब्ध चिकित्सा मशीनों के बारे में जानकारी ली। 

आयोग के अध्यक्ष श्री जैन ने जेलर से एक मार्च से शुरू हुए कोविड वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के कैदियों का टीकाकरण तथा गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 से 59 वर्ष के कैदियों के टीकाकरण के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि पात्र कैदियों को अनिवार्यतः कोविड का टीका लगाएं। उन्होंने जेलर से कैदियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली। श्री जैन ने उपस्थित कैदियों से आत्मीय चर्चा भी की तथा उनकी समस्याओं एवं स्वास्थ्य के बारे में कुशलक्षेम पूछी।

No comments:

Post a Comment