BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आसपास का वातावरण हो भय व अपराध मुक्त बने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 7, 2021

आसपास का वातावरण हो भय व अपराध मुक्त बने


रेवांचल टाईम्स :- म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा वी.पी. शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय छिन्दवाड़ा के कुशल मार्गदर्शन में एवं ए.के. गोयल, अपर जिला न्यायाधीश/सचिव  छिन्दवाड़ा के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति, चौरई के  प्रदीप कुमार वरकड़े, अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष की प्रमुख उपस्थिति में तहसील चौरई अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सिरेगांव में कानूनी/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

उक्त आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष  प्रदीप कुमार वरकड़े द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को रोचक कहानियों के माध्यम से ज्ञानवर्धक व शिक्षाप्रद जानकारी प्रदान की तथा कैरियर गाईडेंस के तहत बेहतर अध्ययन का उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए छात्र/छात्राओं को भविष्य में अच्छा मुकाम हासिल करे स्वयं व अपने माता पिता का नाम रोशन करे। छात्रों को मोटर व्हीेकल एक्ट के तहत जानकारी देते हुए बताया कि बिना लाईंसेस तथा वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज के वाहन नही चलाना चाहिए तथा नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने से बचना चाहिए। जिससे वह स्वयं तथा दूसरों की जान को सुरक्षित रख सकते है। इसी तारतम्य में आगे जानकारी देते हुए श्रीमान वरकड़े ने आगामी माह अपै्रल 2021 में दिनांक 10.04.2021 को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी। जिसमें न्यायालयीन लंबित प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के माध्यम से किया जाता है। जिससे पक्षकारों का समय तथा रूपयों की बचत भी होती है तथा लोक अदालत में विभिन्न बैकों, विद्युत विभाग व इंश्योरेंस कंपनी के क्लेम प्रकरणों का भी निराकरण राजीनामा के माध्यम से किया जाता है। 

अपर जिला न्यायाधीश  द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को गरीब, वृद्धजन, निःशक्तजन तथा महिलाओं हेतु निःशुल्क विधिक सहायता तथा सलाह योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही म0प्र0 अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उपस्थितजनों को आयुष्मान भारत योजना के तहत के संबंध में जानकारी प्रदान की जिसमें इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण कराकर उक्त योजना का लाभ ले सकता है।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित श्री ए0 रहमान अधिवक्ता द्वारा छात्र/छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अंधकारमय रहता है इसलिए प्रत्येक बच्चे को मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहिए और एक बेहतर नागरिक बन समाज हित में कार्य करते रहना चाहिए। जिससें हमारे आसपास का वातावरण भय व अपराध मुक्त बने। साथ ही पाक्सों एक्ट से जुड़ी सारगर्भित जानने योग्य जानकारी छात्र/छात्राओं को प्रदान की। कार्यक्रम में नालसा एवं सांलसा द्वारा संचालित कानूनी योजनाओं की तथा आयुष्मान भारत योजना के पम्पलेट्स वितरित किये गये।

उक्त कार्यक्रम में अन्य अधिवक्तागण श्री ब्रजेश ठाकुर, शाला के प्राचार्य राकेश राय, तथा शाला के शिक्षक/शिक्षिका के साथ ही छात्र व छात्राए तथा तहसील विधिक सेवा समिति चौरई के कर्मचारी धनेन्द्र उपराड़े, पी0एल0व्ही0 सुरेन्द्र सोनी भी उपस्थित रहेे।

No comments:

Post a Comment