BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद से चौरई में रेक पॉइंट बनाने की रखी माँग काँग्रेस नेताओं ने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 7, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद से चौरई में रेक पॉइंट बनाने की रखी माँग काँग्रेस नेताओं ने


रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर से छिंदवाड़ा ब्रॉडगेज लाइन विस्तार के अंतर्गत चौरई तक लगभग पूर्ण हो चुके ब्राडगेज के कार्य के बाद अब रेल सुविधाओं में यात्री गाड़ियों 

व मालगाड़ियों की सुविधाओं की माँग आमजनता व जनप्रतिनिधियों  के द्वारा की जाने लगी है।

            चौरई क्षेत्र में रेल द्वारा कृषि उपज व अन्य माल परिवहन सुविधाओं का लाभ क्षेत्र की आमजनता, किसानों व व्यापारियो को मिल सके इस हेतू चौरई क्षेत्र में रेक पॉइंट की महती आवश्यकता है। इसी माँग को लेकर शुक्रवार को चौरई के काँग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें विधायक चौधरी सुजीतसिंह, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष बैजू वर्मा एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल प्रमुख थे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ से इस बाबद माँग रखी जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नुकलनाथ ने उचित प्रयास कर इस माँग के जल्द पूरी होने की उम्मीद जताई।

ज्ञात हो कि कृषि बाहुल्य क्षेत्र होने व चौरई कृषि उपज मंडी में किसानों की फसल ऊँचे दामों व नगद फसल विक्रय होने से चौरई क्षेत्र के साथ-साथ सिवनी जिले के हजारों किसान अपनी उपज बेचने चौरई की मंडी में आते है जिससे रोजाना हजारों क्विंटल अनाज चौरई मंडी में आता है इस अनाज को रेल्वे के माध्यम से बाहर बड़े शहरों भेजने हेतू बड़े व्यापारियों व कंपनियों को छिंदवाड़ा, परासिया आदि रेक पॉइंट पर निर्भर रहना पड़ता है जिससे कि 30 से 40 रूपये अतिरिक्त प्रति क्विंटल लागत बढ़ जाती है साथ ही समय भी अधिक लगता है। चौरई में रेक पॉइंट बनने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा साथ ही अन्य वस्तुओं को भी परिवहन करना भी आसान हो सकेगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अंकित पांडे भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment