BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शौचालय निर्माण के बाद भी खुले में शौच करने पर मजबूर ग्राम वासी पंचायत के बने शौचालय हुए खंडर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 5, 2021

शौचालय निर्माण के बाद भी खुले में शौच करने पर मजबूर ग्राम वासी पंचायत के बने शौचालय हुए खंडर



 रेवांचल टाइम्स- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में शौचालय घर निर्माण के लिए हर कदम उठाते हुए पंचायत कर्मियों को जिम्मा सौंपी है। पर जिम्मेदार व्यक्ति ही गरीबों के घर में शौचालय घर निर्माण करवाने में भ्रष्टाचार करने में लिप्त हैं। कुछ ऐसा ही मामला जनपद पंचायत मेंहदवानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुलहरी, सारसडोली,नैझर, कन्हारी, चौबीहा एवं बहादुर का प्रकाश सामने आया है, जहां स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों रुपयों का लूट हितग्राहियों से किया गया है। शौचालय निर्माण के लिए शासन हितग्राहियों के खातों में सीधा पैसा डालती है, लेकिन जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा हितग्राहियों से राशि हड़पने में तनिक भी कसर नहीं छोड़ते। जिम्मेदार पंचायत कर्मी शौचालय घर निर्माण ठेकेदारों को ठेका में देकर घटिया निर्माण करवाते हैं जिससे कई शौचालय घर तो गिर गए,किसी की छत ही नहीं है, कहीं दरवाजे नहीं है,तो कहीं गड्ढा ही नहीं करवाया गया है। शौचालय घरों में सामान रखने का अड्डा बना लिया गया है।जिन शौचालय घरों का पूर्णतः प्रमाण पत्र लगवाकर हितग्राहियों से राशि आहरण कराकर ठेकेदारों को दिलवा दिया गया। शौचालय अधूरे होने से ग्राम वासी खुले में शौच करने मजबूर हैं। मोलू एवं ओमप्रकाश ग्राम डुलहरी का कहना है कि दीपक साहू सारसडोली ठेकेदार द्वारा शौचालय घर अधूरा बनाकर पूरा पैसा आहरण कराकर ठग लिया। इस कार्य में पंचायत कर्मी, उपयंत्री से लेकर जनपद में बैठे अधिकारी एवं ठेकेदार सभी मिलकर जमकर अनियमितता करने में आगे हैं। इसके बाद भी कार्यवाही की बजाय दोषियों को बचाने में सहयोग करते हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की हैं।

रेवांचल टाइम्स मेंहदवानी से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment