रेवांचल टाईम्स :- मंडला बिनेका के भोपाल चौक में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिव महापुराण का आयोजन महिला मंडल भोपाल चौक के द्वारा किया जा रहा है जिसमें पुराण वाचक पंडित सुरेश मिश्रा के द्वारा शिव महिमा का बखान किया जा रहा है एवं शिव जी के विभिन्न आवतरो के विस्तार पूर्वक पाठों का श्री मुख द्वारा प्रवचन किया जा रहा है प्रतिदिन सुबह से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर अभिषेक वा मूलपाठ का प्रवचन हो रहा है
इस आयोजन में शहर वा आसपास के ग्रामीण श्रद्धालू जन भारी संख्या में एकत्रित होकर शिव महापुराण का श्रवण कर धर्म लाभ ले रहे हैं।
रेवांचल टाईम्स से संकट मोचन की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment