BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कान्हीवाड़ा के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे केवलारी विधायक किया लोगो से जनसंपर्क - राकेश पाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 26, 2021

कान्हीवाड़ा के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे केवलारी विधायक किया लोगो से जनसंपर्क - राकेश पाल







रेवांचल टाइम्स  - स्थानीय विधायक ने जगह जगह लोगो से आज जनसंपर्क करते हुए उनकी समस्याएं सुनी दिनांक 26/03/2021 दिन शुक्रवार को केवलारी विधानसभा के विधायक राकेश पाल ग्राम उमरिया एवं मोरडोंगरी  में जनसंपर्क किया आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जिसमें ग्राम पंचायत मोरडोंगरी में सभा मंच निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 1 लाख 50 हाजर रुपये देने की घोषणा की जनसंपर्क के दौरान माननीय विधायक ने आम जनमानस को संबोधित करते हुए बताया कि खेती हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का अवतार हैं। वे आपदा को अवसर में बदलना जानते हैं। कोविड19 जैसी चुनौती के बीच उन्होंने AatmaNirbharBharat का मंत्र दिया, तो हमने इसके लिए AatmaNirbharMP का रोडमैप बना दिया। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के गरीबों के खातों में अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत लगभग रु. 1.20 लाख करोड़ डाले हैं। हमने तय किया है कि किसी भी गरीब को बिना मकान के नहीं रहने देंगे।

मेरी गांव की बहनों, आपको हैण्ड पम्प या कुंओं पर पानी भरने के लिए नहीं जाना होगा। अगले तीन वर्षों में हर गांव के घर-घर में नल से जल पहुंचाने के लिए हम संकल्पित हैं। मेरी स्वसहायता समूह की माताओं और बहनों की आमदनी कम से कम रु. 10,000 हो इसके लिए हम उन्हें 2% ब्याज पर ऋण दे रहे हैं। बाकी का बचा हुआ ब्याज सरकार भरेगी। हमारे प्रदेश के बेटे-बेटियों को सरकारी नौकरी पर प्रतिबंध हटाकर आपके रोजगार का रास्ता साफ किया है। विधायक पाल के इस जनसंर्पक कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष योगेश चन्द्रवंशी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश राय,ग्राम के वरिष्ठ ताम सिंह पटेल ,उपाध्यक्षगण आगा खान, अशोक ठाकुर,भोला बरमैया, सुदामा पटले,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष इंद्रकुमार जंघेला,युवा मोर्चा महामंत्री मनीष अवधिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष अमरोदिया, विनोज ठाकुर, दिनेश चन्द्रवंशी,जनपद सदस्य गुड्डा राजपूत सतीष ठाकुर,शिवनाथ ठाकुर,सालिकराम टीकापांच,सोनू साहू सहित थाना प्रभारी अजय मरकाम सहित पटवारी,ग्राम पंचायत सचिव,पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उलेखनीय रही,



No comments:

Post a Comment