रेवांचल टाइम्स:- संस्कारो की नगरी नैनपुर कुछ बदनुमा दागो की वजह से कलंकित हो रही है नैनपुर में चल रही खडेलवाल लाज बड़े लंबे समय से रुपए लेकर कुछ घंटों के लिए लड़की लड़के रुकवाने का अवैध व्यापार जग जाहिर है बड़ी विडंबना है की, ये लाज हॉस्पिटल सड़क मार्ग पर है जहाँ से न्यायालय के एस डी एम, तहसीलदार सब निकलते है किंतु किसी का डर इस लाज के संचालक को नही है आधे से ज्यादा नैनपुर नगर के लोगों को इस लाज की करतूत के बारे में पता हैं।
पुलिस से लेकर,जन प्रतिनिधियों को निजी तौर पर अवगत कराया गया है की इस लाज से नगर का माहोल खराब हो रहा है।किंतु नतीजा नहीं निकल पाया है इस लाज की अब कुछ और भी शखाएं खुल गई है एक ज्ञान ज्योति स्कूल के पास,एक निवारी में एम पी ई बी के पास, मंडला सड़क मार्ग पर जहाँ अय्याशी के लिए पलंग सहित संसाधन उपलब्ध कराए जाते है। तीन से चार साल से चल रहा ये शर्मनाक खेल नगर की नाक काट रहा है।नियम है,दो लडके लडकियां यदि वयस्क है,वो आधार कार्ड देकर रुक सकते है पुलिस की कलम यही आकर रुक जाती है और कार्य वाही भी नही हो पाती थी। नतीजा ये निकला की रूपय की हवस में लाॅज के संचालक इतने अंधे हुए की लॉज हवस मिटाने का अड्डा बना बैठे सुबह हो, दोपहर हो,रात हो शाम हो, मनचाहे पैसे देकर लडके लडकी इन लाजों में रुक कर अपनी हवस मिटा रहे है।
बालाघाट,सिवनी,मंडला जिला मुख्यालय सहित आस पास के गांव सहित नगर के आस पास के गांव के लडके लडकी इस लाज में समय बेसमय हवस मिटाने आते है। आज भी तीन जोड़े जो नगर में नैनपुर चिकित्सालय के सामने स्थित है खंडेलवाल लॉज में रुके थे जिनकी लाज में एंट्री भी नही थी, क्योंकि लाज के एंट्री रजिस्टर में किसी भी प्रकार की एंट्री नहीं पाई गई।
इस खंडेलवाल लाज में रोजाना 50 से अधिक जोड़े 24 घंटे में मुंह काला करते है।।।। नगर नैनपुर जागरूक है इस लाज की करतूत गणमान्य नागरिक, नेता, जन प्रतिनिधि,कांग्रेस, बीजेपी एस डी एम, तहसीलदार, सभी को है निजी तौर पर जब इस लॉज की काली करतूतें प्रशासन के सामने रखी गई तो प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया की कार्य वाही करते है, किसी ने बोला निजी मामला है। यही वजह है कि अर्थ अनर्थ हो गया और खंडेलवाल लाज अय्याशी का लाज अय्याशी का अड्डा बन गई
लेकिन मुजरिम कितना भी शातिर हो पुलिस के शिकंजे में एक न एक दिन आ ही जाता है आज भी छापामार कार्यवाही करते हुए नैनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जो जोड़ा पकड़ आया है वह भी विकास खंड नैनपुर का ही बताया गया है।
आज इस लाज पर शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारी की तो तीन जोड़े पकड़ाए और इस के पहले जा चुके थे। बधाई की पात्र है नैनपुर पुलिस जिन ने लाज में छापा मार कार्रवाई की है और इस अयाश लॉज और इसके संचालक की काली करतूत को सामने लाया है और धन्य है हमारे जीमेदार नेता जन प्रतिनिधि जो बताने के बाद भी इस दिशा में चंद कदम कार्य वाही न करा पाए या फिर करवा पाए बहरहाल नैनपुर पुलिस कलम बद्ध बयान दर्ज कर रही है।अभी एक माह भी नही हुए इस लाज में एक जोड़ा रुका हुआ था परिजनों को जब पता चला तो दोनो को मारते हुए थाना लाए थे पर जोड़ा वयस्क था तो पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए थे। लेकिन आज पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है और 3 जोड़ों को गिरफ्तारी में लिया गया है।

No comments:
Post a Comment