रेवांचल टाइम्स - प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी रात्रि चौपाल कार्यक्रम में, जनता से रूबरू हो रहे हैं, जिससे जन समस्याओं के निराकरण में मदद मिल रही है यह विचार यहां ग्राम सोमवारा में आयोजित हुई चौपाल कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत मरखेडकर ने व्यक्त किए इस मौके पर ग्रामीणों के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान भी किया गया आयोजन में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए वही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी नटेरन प्रवीण प्रजापति, तहसीलदार सरोज परिहार, नायब तहसीलदार नियति साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, थाना प्रभारी नितिन पटले बिजली विभाग के सहायक प्रबंधक पीडब्ल्यूडी इंजीनियर, उद्यानिकी सहायक सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसमूह को दी गई, इस मौके पर ग्राम वासियों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गई समस्याओ को प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने संज्ञान में लेकर निराकरण का आश्वासन दिया आयोजन में ग्राम की रुकमणी बाई पत्नी कमलू आदिवासी को संबल योजना के तहत ₹200000 स्वीकृत होने की जानकारी दी गई वही पूरन पुत्र कल्याण जाति आदिवासी संबल योजना के तहत ₹200000 राशि स्वीकृत हुई वीर सिंह पुत्र मानसिंह गुर्जर निवासी सोमवारा को भी इस योजना में लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया पीडब्ल्यूडी द्वारा सोमवारा से शाहपुर सड़क एवं कल्ला खेड़ी से गजनियाई रोड निर्माण किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा इस मौके पर अधिकारियों ने मौके पर जाकर मार्ग का निरीक्षण किया एसडीएम नटेरन ने इस मौके पर ग्राम के शांतिधाम अतिक्रमण कब्रिस्तान अतिक्रमण स्कूल बाउंड्री अतिक्रमण पठार मोहल्ला पुलिया निर्माण पठार मोहल्ला नाली निर्माण एवं बीपीएल और पेंशन एवं आवास की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ तत्काल कराई जाएगी आयोजन में ग्रामीणों के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान किया गया जिसमें ग्रामीण जनों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान करने वालों में जसवंत सिंह राजपूत बने सिंह राजपूत भवानी सिंह रघुवंशी जगन्नाथ सिंह चंपाखेड़ी पूर्व सरपंच चिरौंजी लाल खटीक एवं मानसिंह आदिवासी हाजी सलीम खा शिव प्रसाद शर्मा बाल सिंह जी मीणा महेंद्र दुबे बसोरी लाल ठाकुर जयसिंह प्रमुख रूप से शामिल थे इस मौके पर ग्राम पंचायत के सचिव ओम प्रकाश सेन एवं ग्राम के पटवारी वीरेंद्र शर्मा ग्राम के रोजगार सचिव रवि विश्वकर्मा के द्वारा ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया
रेवांचल टाइम्स से हेतसिंह रघुवंशी की रिपोर्ट




No comments:
Post a Comment