रेवांचल टाईम्स :- जिला मुख्यालय में अंतर राज्य लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सांसद कप के आयोजन के बीच स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है सांसद कप आयोजक समिति के संयोजक वेदप्रकाश कुलस्ते ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की महिला टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन सोमवार प्रात: 9:30 बजे से किया जा रहा है, मात्र शक्तियों के बीच खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता काफी रोचक और उत्साह से भरी होगी। उन्होंने सभी खेलप्रेमियों से महिला खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिये स्टेडियम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment