रेवांचल टाईम्स :- लोधी समाज के नवनियुक्त पदाधिारियों को लोधी समाज के जिला अध्यक्ष अतरलाल वर्मा के कर कमलों से प्राप्त हुआ नियुक्ति पत्र
जिला लोधी समाज के 7 क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए ।
सर्व सम्मति से लोधी समाज ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस 20 मार्च को, पूरे जिले में 16 मार्च से 30 मार्च तक मनाने का निर्णय लिया ।
साथ ही उक्त कार्यक्रम लोधी समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बेजूलाल वर्मा, लोधी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन पटेल, चौरई विधान सभा लोधी समाज के वरिष्ठ दादा अजब सिंह लोधी, जिला छिंदवाड़ा लोधी समाज के अध्यक्ष अतरलाल वर्मा, जिला लोधी समाज महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूर्णिमा वर्मा के साथ उनकी पूरी जिला कार्यकारिणी, समस्त सामाजिक पदाधिकारी एवं जिला लोधी समाज की समंवय समिति के सदस्य गण एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
जिला लोधी समाज के सातों क्षेत्र में अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सातों जगह के लिए अध्यक्ष अतरलाल पटेल द्वारा 10 -10 हजार रूपए के सहयोग देने की घोषणा की गई । उन्होंने कहा कि हमें रानी अवंती बाई का बलिदान दिवस हम सभी के सहयोग से मानना है। इसलिए हम समाज के सभी लोगों को तन - मन - धन और समय देना होगा। तभी हमारा कार्यक्रम सफल होगा

No comments:
Post a Comment