BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
माफिया राज के आगे नतमस्तक है जिला प्रशासन जन सामान्य की नहीं होती कोई सुनवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 3, 2021

माफिया राज के आगे नतमस्तक है जिला प्रशासन जन सामान्य की नहीं होती कोई सुनवाई


रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिले में प्रशासन की कार्यवाही शून्य हो चुकी है विरोध के साथ साथ शिकायतें होने के बाद भी कोई कार्यवाही न होना जिससे माफियाओं के हौसले और भी बुलंद होते नजर आ रहे है चाहे रेत का का अबैध उत्तखन हो जुआ हो सट्टा हो या खुलेआम बिक रही अबैध शराब हो इन सब माफियाओं के सामने जिला प्रशासन बोना साबित हो रहा है।

       वही मवई विकासखंड मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर ग्राम भरखी देवरी दादर का मामला सामने आया है कि विगत 25 फरवरी से लगातार बुढ़नेर नदी से रेत के अवैध उत्खनन जारी है बुडनेर नदी में हो रहे अबैध उत्तखन को लेकर ग्रामीणों ने अनेक बार लोकल से जिला तक शिकायतें की और जिसकी ख़बरे लगातार मीडिया में भी प्रकाशित हुई ।लेकिन आज तक इसका कोई असर नहीं हो रहा है और न ही कोई कार्यवाही हुई। जिससे उक्त ग्राम के बाशिंदों नेअपनी आवाज उठाई प्रशासन को मौखिक एवं लिखित सूचना भी दी गई । सीमांकन की कार्यवाही के लिए आवेदन एवं निवेदन भी कियागया लेकिन कुछ नहीं हो सका ।लगता है जिम्मेदार नतमस्तक होकर सब कुछ स्वीकार कर रहे हैं ।

   एक तरफ मध्य प्रदेश की सरकार माफिया के विरुद्ध अभियान चला रही है । बुढनेर नदी पर मंडला जिला एवं डिंडोरी जिला का परिसीमन विवाद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है । क्या दोनों जिले के राजस्व एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम इसे नहीं सुलझा पाएंगे 'या सुलझाना ही नहीं चाहते ।प्रकृति की विपुल संपदा लुटती रहेगी और लोग देखते रहेंगे /भोली जनता की मजाल ही क्या है 'जो इनका कुछ बिगाड़ सके ।अगर प्रशासन कुछ जाग भी जाए तो क्या ठेकेदार तो अपना काम निपटा ही चुका होगा |अब तो थक हार कर बाशिंदों नेआंदोलन करने का विचार बनाया है ।

 रेवांचल टाइम्स मवई से मदन चक्रवर्ती की खबर |

No comments:

Post a Comment